कुख्यात बदमाश मोनू को वसूली करने के आरोप में एनएसए कर भेजा जेल
ग्वालियर पुलिस थाना हजीरा जिला ग्वालियर क्षेत्र के कुख्यात बदमाश मोनू उर्फ विवेक तोमर उर्फ खबड़ा पुत्र मुन्ना सिंह तोमर उम्र 27 साल निवासी इंदिरा नगर चार शहर का नाका हजीरा को एनएसए में केंद्रीय जेल ग्वालियर मे 3 माह के लिये निरुद्ध किया । वर्ष 2009से लगातार हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, डकैती, हफ्ता वसूली, शराब पीने की माँग करने नही देने पर मारपीट करने, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब बेचने व मारपीट के कुल 21 अपराध थाना हजीरा, महाराजपुरा व पड़ाव व गोले का मन्दिर क्षेत्र में घटित कर चुका है । यह अवैध रूप से शराब व स्मेक बेचने का आदी है व शराब पीने का व स्मेक के नशा करने का आदी है । इसका थाना हजीरा क्षेत्र में आतंक व्याप्त है ।यह शातिर, खतरनाक व दुरूसाहसी अपराधी है ।
सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया व एसपी अमित सांघी की अनुशंसा पर जिलाधीश ग्वालियर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा मोनू उर्फ विवेक तोमर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 3 माह के लिए केंद्रीय जेल ग्वालियर में निरुद्ध में रखने का डिटेंसन आदेश जारी किया । जिसके पालन में पुलिस थाना हजीरा ने मोनू उर्फ विवेक तोमर को केंद्रीय जेल ग्वालियर में दाखिल किया ।
हजीरा पुलिस ने कुख्यात बदमाश भीम जादौन निवासी चंदनपुरा, आशु उर्फ अलुआ बिहारी निवासी सेवा नगर व भोलू भदौरिया उर्फ विजय निवासी कांच मील को भी एनएसए में गिरफ्तार कर 3 माह के लिए जेल में निरुद्ध रखने हेतु दाखिल किया था । वर्ष 2013 व 2015 में भी मोनू तोमर छै। में जेल जा चुका है ।

