LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

किलागेट से लोहामंड़ी के बीच सड़क नापी तो व्यापारियों ने बन्द किये बाजार, बंद बाजार 2 घंटे के बाद खोले

ग्वालियर. शहर की सड़कों को यातायात के लिये सुगम बनाने के मकसद से सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसी तारतम्य में उपनगर ग्वालियर से किलागेट से लेकर सेवानगर तक सड़क को बनाया जाना है। रविवार को प्रशासनिक टीम चौड़ीकरण के लिये अतिक्रमण हटाने नापतौल और नोटिस देने गया था। यह कार्यवाही देख व्यापारी नाराज हो गये। चौडीकरण में कई लोगों के पूरे मकान और दुकान चले जायेंगे। गुस्से में व्यापारियों ने बाजार बन्द कर दिया। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी यहां पहुंच गये। बाजार में रैली निकाली और काफी देर तक हंगामा चलता रहा और इसके बाद बाजार फिर से खुल गये। व्यापारियों का कहना है कि चोड़ीकरण में कई लोग बर्बाद हो जायेंगे।
क्या है मामला
शहर के विकास और यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण पूरे शहर में किया जा रहा है। जिसके लिए सड़कों से अतिक्रमण हटाने के साथ ही मास्टर प्लान में कुछ इलाकों में सम्पत्ति को भी हटाया जाना है। उपनगर ग्वालियर में किलागेट से लेकर सेवा नगर तक की रोड को भी चौड़ा किया जाना है। किला गेट चौराहे पर 60 फुट के चौड़े रोड को लेकर स्थानीय लोगों और दुकानदारों में दहशत व्याप्त है। यह मार्ग बेहद संकरा है। जिस पर 60 फुट का रोड निकालना यानी लोगों के मकानों और दुकानों में तोड़फोड़ किया जाना है। इसको लेकर पहले भी कई बार प्रयास किए गए हैए लेकिन सफल नहीं हो पाए हैं। रविवार को फिर यहां प्रशासन और नगर निगम की टीम पहुंची और नापतौल शुरू कर दी। इसी के विरोध में उपनगर ग्वालियर के किला गेट से लेकर सेवानगर तक के दुकानदारों ने बाजार बंद रखे और जिला प्रशासन की कार्रवाई को अनुचित बताया। व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी उतर आए।
आक्रोशित व्यापारी
सेवानगर से लेकर लोहामंड़ी के व्यापारियों का कहना है कि इससे पहले भी यह कोशिश हो चुकी है। तब प्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर ने लोगों को आश्वस्त किया था कि उनके मकान और दुकान नहीं तोड़े जायेंगे। अब फिर वहीं आदेश दोबारा आने से स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि इससे वह बड़े नुकसान में आ जायेंगे। उन्होंने ेऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह अपने पूर्व के दिये आश्वासन भी याद दिलाया। लेकिन मंत्री ने स्थानीय लोगों को दुकान और मकान बचाने संबंधी कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया है। इधर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों के समर्थन में एक रैली निकाली और दुकानदारों द्वारा लिये गये निर्णय का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *