कार्यपालन यंत्री देवेश, सहायक यंत्री मैकले एवं क्षेत्राधिकारी तनुजा वर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी
ग्वालियर – वार्ड 60 अंतर्गत दुष्यंत नगर तंवर स्कूल के पास में सीसी रोड निर्माण के कार्य का उपस्थित होकर निरीक्षण नहीं करने एवं कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यपालन यंत्री रजनीश देवेश, सहायक यंत्री क्षेत्र क्रमांक 14 यशवंत मैकले, क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 14 तनुजा वर्मा को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार वार्ड 60 अंतर्गत दुष्यंत नगर तवर स्कूल के पास में सीसी रोड निर्माण का कार्य किया जा रहा है। सीसी रोड निर्माण कार्य के संबंध में वॉटसअप के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई, जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा सडक निर्माण का वीडियो प्रेषित किया गया है, जिसके अनुसार संबंधित निविदाकार द्वारा सीसी रोड निर्माण में मटेरियल कम मात्रा में डाला जा रहा है एवं सड़क का निर्माण मानक अनुरूप नहीं किया जा रहा है। आपके द्वारा स्थल पर उपस्थित होकर रोड निर्माण की स्थिति का निरीक्षण नहीं किया गया। जिस कारण संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

