LatestNewsWordPressराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

करोड़ों लेकर भाग हुण्डी दलाल गिरफ्तार, डबरा, गुना और भोपाल के सटोरियों के नाम लेने से मचा हड़कम्प, पुलिस ने मोनू को उठाया

ग्वालियर. व्यापारियों का 70 करोड़ रूपये लेकर भागने वाला दलाल आशु उर्फ आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चर्चा यह भी है कि वह स्वयं पुलिस के पास पहुंचा है। उसने डबरा, गुना और भोपाल के एक सिंधी सटोरिये का नाम उछाला है। ऐसा कहा है कि व्यापारियों का 30 करोड़ रूपयंे इन सटोरिये के चक्कर में वह क्रिकेट में सट्टे पर हार गया है। जिन सटोरियों के नाम सामने आये हैं। उनमें एक पहली बार पुलिस के जाल में फंसा है। उस पर एक मंत्री का हाथ भी बताया जा रहा है। तीनों के नाम एफआईआर में दर्ज कर लिये गये हैं। फिलहाल तो पुलिस ने मोनू को उठा लिया है। लेकिन पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है। गुना और भोपाल के सटोरियों की तलाश में टीम रवाना कर दी है।
यह है पूरा मामला
दाल बाजार निवासी आशु उर्फ आशीष गुप्ता हुंडी दलाल है। वह दाल बाजारए लोहिया बाजार तथा सराफा बाजार के साथ ही अन्य व्यापारियों का पैसा हुंडी के माध्यम से ब्याज पर लगवाता है। कुछ समय में उसने व्यापारियों का करोड़ों रुपए ब्याज पर लगवाया। विगत सप्ताह लापता हो गया। करीब 70 करोड़ रुपए से ज्यादा लेकर वह गायब हुआ तो मार्केट में हंगामा मच गया। जब आशीष के गायब होने का पता व्यापारियों को लगाए तो हड़कंप मच गया। कारोबारी उसके घर पर पहुंचेए लेकिन परिजन ने भी सकारात्मक जवाब नहीं दिया। मामले का पता चलते ही कारोबारी एकत्रित होकर कोतवाली थाने पहुंचे और शिकायत की। इसके बाद से ही कोतवाली और क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में लगी हुई थी और बीते रोज उसे राजघाट पुल से दबोच लिया। चर्चा यह भी है कि वह खुद पुलिस के पास पहुंचा था ।
सटोरियों के नाम खुलासा से मचा हड़कम्प
दलाल आशु ने डबरा, गुना व भोपाल के 3 सटोरियों के नाम का खुलासा करने पर हड़कम्प मचा हुआ है इसमें इनका संरक्षण ग्वालियर एक पुलिस अधिकारी शामिल है। दलाल ने पुलिस के पास पहुंचते एक के बाद एक कहानी सुनाना शुरू कर दी है। उसका कहना है कि उसने 30 करोड़ रूपये तो क्रिकेट के सट्टे में गंवा दिये हैं। उसने डबरा के मोनू, गुना का आशीष कुमार और भोपाल का दिली सिंधी का नाम लिया है। जिन्होंने उसे बर्बाद कर उसका पैसा हड़पा है। इनमें आपको बता दें कि डबरा का मोनू एक मंत्री का खास बताया जा रहा है। वह अपने साथी बृजेश के साथ मिलकर बड़े स्तर पर सट्टा खिलवाता है। इन दोनों ने मिलकर कई लोगों की जिन्दगी उजाड़ दी है। पुलिस ने मोनू को उठा लिया है। ऐसी भी चर्चा है लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है और साथ ही, गुना और भोपाल के सटोरियों की तलाश की जा रही है।
50-50 लाख रूपये के दांव लगवाये
पूछताछ में दलाल ने खुलासा किया है िकवह वर्ष 2014 से सट्टा लगाकर करोड़पति बनने का प्रयास कर रहा था। लगातार पैसा हारता गया, हारे गये रूपये की भरपाई के लिये बढ़कर दांव लगाता रहा है। कुछ माह पहले उसने हारा हुआ रिकवर करने के लिये 50-50 लाख रूपये के दांव लगाये थे। वह 30 करोड़ रूपये से अधिक के लगभग रूपये हार गया।
व्यापारी हैं चिंतित
करोड़ों रूपये सट्टे में गंवाकर दलाल तो वापिस लौट आया है। लेकिन व्यापारियों को चिन्ता है कि दलाल से पैसे कैसे वसूला जाये। क्योंकि वह सब कुछ तो सट्टे में हार गया है और कुछ व्यापारियों ने तो अपना सब कुछ उसके कहने पर हुण्डी पर लगा दिया था। अब उनके पास सिर्फ चलता हुआ व्यापार है और उनका सारा पैसा वह सट्टे में लगा गया है।
पत्नी और बच्चों को सुरक्षा के लिये मायके पहुंचाया
रूपये हारने के बाद उसे चिन्ता थी कि उसके गायब होने के बाद व्यापारी किसी भी हद तक किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिये उसने अपनी पत्नी और बच्चों को मायके भेज दिया ताकि वह सुरक्षित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet