मैं एयरपोर्ट जिन्दा लौट पाया, अपने सीएम को थैंक्स कहना-PM Narendra Modi
नयी दिल्ली. PM Narendra Modi की आज सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। उनकी पंजाब के फिरोजपुर Ferozepur rally में बड़ी रैली होनी थी। लेकिन प्रदर्शन कर रहे किसानों ने सड़क पर ही उनके काफिले को रोक दिया। अब एएनआई से बात करते हुए अधिकारियों ने बताया है कि PM Narendra Modi इस घटना से खासा नाराज है। उन्होंने CM चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अपने CM को थैंक्स कहना कि मैं एयरपोर्ट जिन्दा लौट पाया।
ऐसा बताया जा रहा है कि PM Narendra Modi जब बठिंडा एयरपोर्ट पर वापिस लौट रहे थे। तब उन्होंने अधिकारियों को यह संदेश दिया था। उन्होंने साफ-साफ CM चन्नी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आपने सीएम को थैंक्स कहना मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिन्दा लौट पाया। अब जानकारी के लिये आपको बता दें कि आज PM मोदी पंजाब में भाजपा का चुनावी प्रचार शुरू करने जा रहे थे। सुबह से ही फिरोजपुर में भीड़ एकत्र होना शुरू हो गयी थी। लेकिन यह किसी को अन्दाजा नहीं था कि चंद प्रदर्शनकारियों की वजह से PM मोदी की रैली को ही रद्द करना पड़ जायेगा। अब गृह मंत्रालय ने भी इसे पीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक माना है और पंजाब सरकार से एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

