LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

पंचायतों में काम पूर्ण उनके हैण्डओवर की कार्रवाई 26 जनवरी तक पूर्ण करें-संभाग आयुक्त

ग्वालियर जल जीवन मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण हो गया है, उनको हैण्डओवर करने की कार्रवाई 26 जनवरी तक पूर्ण की जाए। मोतीमहल के मानसभागार में ग्वालियर-चंबल संभाग में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा हुई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पीएचई विभाग के चीफ इंजीनियर सहित सभी जिलों के सीईओ जिला पंचायत, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास, संयुक्त संचालक शिक्षा, विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित संभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त ने बैठक में यह भी निर्देश दिए हैं कि जल जीवन मिशन के तहत जिन ग्राम पंचायतों में कार्य कराया गया है, उनमें कार्य कराने के बाद सड़कों के संधारण का कार्य भी सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए। कार्य पूर्ण होने पर योजना का हैण्डओवर भी जिला पंचायत ले। ग्वालियर-चंबल संभाग में जिन-जिन ग्राम पंचायतों में कार्य पूर्ण् हो गया है, उनमें हैण्डओवर की कार्रवाई 26 जनवरी तक पूर्ण की जाए।
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण अभियान की विस्तार से समीक्षा की गई। संभाग आयुक्त ने निर्देशित किया कि स्कूल में दर्ज शतप्रतिशत 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण करने के साथ-साथ ऐसे बच्चे जो स्कूल से ड्रॉप आउट हो गए हैं उनका भी चिन्हांकन कर टीकाकरण कराया जाए। ऐसे बच्चों का शिक्षा विभाग पंजीयन भी अवश्य करे। शाला भवनों के निर्माण की समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि स्वीकृत सभी शाला भवनों के निर्माण का कार्य शीघ्रता से पूर्ण हो। उक्त कार्य की निगरानी सीईओ जिला पंचायत करें। अंकुर अभियान के तहत भी सभी जिलों में वृक्षारोपण करने के साथ-साथ उसको वेबसाइट पर दर्ज करने की कार्रवाई भी तीव्र गति से की जाए।
महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन योजना के तहत चिन्हित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। इसके साथ ही स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण तेजी के साथ किया जाए। शहरी क्षेत्र में आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण के लिये स्थान का चयन सीईओ जिला पंचायत, नगर निगम से समन्वय स्थापित कर कराए।
आंगनबाड़ी के बच्चों को स्कूल दिखाने का करें नवाचार
समीक्षा बैठक में कहा है कि ग्वालियर-चंबल संभाग के सभी जिलों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में ऐसे बच्चे जो अगले वर्ष स्कूल में प्रवेश ले सकते हैं, उन्हें एकत्र कर स्कूल में लाया जाए और स्कूल की गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी जाए। ग्वालियर – चंबल संभाग के सभी जिलों में 15 जनवरी को एक कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को स्कूल का अवलोकन कराया जाए। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet