LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

कंटेनर व ट्रक में भीषण भिड़ंत में ड्रायवर की घटनास्थल पर ही हुई मौत

मुरैना. छौदा नदी के पास एक कंटेनर व ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गयी। आमने-सामने हुई इस भिण्डत में कंटेनर ड्रायवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। नेशनल हाइवे-3 पर छौंदा नदी पर कंटेनर व ट्रक के बीच आमन-सामने से टक्कर हो गयी। टककर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कंटेनर चला रहा ड्रायवर वारीफ पुत्र फजरू खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। ड्रायवर वारीफ लाडूपुर, जिला अलवर का निवासी है। इस दुर्घटना में वह कंटेनर में ही फंसा रहा गया। इस घटना के बाद तुरंत घटनास्थल पर सिविल लाइन थाना पुलिस पहुंच गयी।

ट्रक जिसने टक्कर मारीबड़ी मशक्कत से निकला चालक का शव
दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक का शव आस-पास के लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। शव को एम्बूलेंस से पीएम हाउस भिजवा दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया गया है।

कंटेनर हरियाणा जा रहा था
कंटेनर नम्बर एनएल01 एफ2109 पूना से थारूहेड़ा हरियाणा की ओर जा रहा था। उसी वक्त ओवरटेक करते हुए ट्रक नम्बर आरजे.11 जीबी 7961 के ट्रक चालक ने आगे जाकर अचानक ब्रेक लगा दिये जिससे दोेनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş