Latestराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

एसपी ने किया शहर के दो थानांे का औचक निरीक्षण

ग्वालियर – पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव मतदान के सम्पन्न होने के उपरान्त एसएसपी अमित सांघी द्वारा ष्षनिवार को थाना गोले का मन्दिर एव थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा थाने के लंबित अपराध एवं लंबित चालानों को देखा गया और विवेचना में लापरवाही बरते के लिये थाना गोले का मन्दिर के 2 उपनिरीक्षकों को 500-500 रूपये के अर्थदण्ड सेे दण्डित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा लंबित अपराधों, लंबित चालान एवं थाने के रजिस्टर और अभिलेखों के रखरखाव को भी देखा। इसके अलावा थाना परिसर में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एएसपी (मध्य/यातायात) अभिनव चौकसे अति. (पूर्व) राजेष डण्डोतिया, सीएसपी मुरार ऋषिकेष मीणा उपस्थित रहे।
थाना गोले का मन्दिर के औचक निरीक्षण के बाद एसएसपी द्वारा थाना कोतवाली का भी निरीक्षण किया गया थाना प्रभारी को लंबित अपराधों का शीघ्र निकाल करने हेतु निर्देषित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा वारंट तामीली रजिस्टर का निरीक्षण करने के दौरान थाना कोतवाली के आरक्षक मुकेष मिश्रा द्वारा स्थाई वारंट फाइल के किये गये उचित संधारण की सराहना करते हुए उसे 500 रूपये नगद इनाम देने की घोषण की। थाना कोतवाली के औचक निरीक्षण के दौरान सीएसपी लष्कर मुनीष राजौरिया भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş grandpashabet hepsibet hepsibet giriş betnano betnano giriş betparibu betparibu giriş casibom virüsbet virüsbet pashagaming