Latestराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

बूथ केप्चरिंग करने वाले उपद्रवी को मुरैना पुलिस ने खदेडा, पहाड़गढ़ में पंचायत चुनाव में गड़बड़ी फैला रहे थे उपद्रवी

मुरैना. तृतीय चरण के मतदान के बीच पहाड़गढ़ ब्लॉक के लुपिया व पछेया गांवों में उपद्रवियों ने गडबड़ी फैलाने की कोशिश की। यह उपद्रवी मतदान केन्द्र पर पोल डमप करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तो पुलिस ने उन्हें घर से निकालकर खदेड़ा। आपको बता दें कि पहाड़गढ का क्षेत्र बूथ कैप्चरिंग व मतदान के दौरा गड़बड़ी करने के लिये प्रसिद्ध माना जाता है।
यहां यह मानकर चला जाता है कि चुनाव में गड़बड़ी हर हाल में होती है। इसी के मद्देनजर एसपी आशुतोष बागरी ने पहाड़गढ़ क्षेत्र में पुलिस बल को सतर्क रहने के आदेश दे दिये गये थे। उन्होंने सप्ष्ट आदेश दिये कि जो अगर कहीं भी गड़बड़ी की आशंका लगें, उपद्रवियों को घर से बाहर निकालकर खदेड़ दे। क्योंकि उपद्रवी अपने घरों में एकत्रित होकर बूथ केप्चरिंग की प्लानिंग करते तथा वारदात करने के बाद घरों में वापिस छिप जाते थे। इसलिये फोर्स ने पुलिस व पछेया गांवों में उपद्रव करने वाले ग्रामीणों के घर में घुसकर उन्हें वहां से भागने के लिये मजबूर कर दिया।

पूरे दिन नजर नहीं आओ कहीं भी
पुलिस ने उपद्रवियों को जहां खदेड़ा वहीं उन्हें साफ चेतावनी दी कि चुनाव वाले पूरे दिन वह कहीं भी नजर नहीं आएं। कुछ उपद्रवियों ने बूथ केप्चरिंग की कोशिश भी की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पुलिस ने उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *