एयर इंडिया शो में भारत के नये फायटर जेट वायुसेना की बढ़ायेगा ताकत
बेंगलुरू. एयरो इंडिया 2025 में तेजस Tejas Mk1A फायटर जेट दिखाया गया है। अपनी शक्ति और सटीकता का प्रदर्शन किया। ’अल्फा‘ के नाम से जाने जाना वाला यह जेट भारतीय वायुसेना की युद्धशक्ति को दिखाने के लिये तैयार है। 83 तेजस Tejas Mk1A जेट विमानों की डिलेवरी में की जानी है। जिसकी लागत 48 हजार करोड़ रूपये है। Tejas Mk1A जेट में तेजी से मैनोवर करने की क्षमता, उन्नत सेंसर सूट, उन्नत मिशन और डिजीटल फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम और कटिंग-एज-नेट-सेंट्रिक युद्ध क्षमतायें है । इसके अलावा विमान में एस्ट्रा बियॉन्ड-विजुअल-रेंज (BVR)मिसाइलें और सटीक निर्देशित हथियार शामिल है।
खासियत Tejas Mk1A की
तेजस Tejas Mk1A फायटर जेट में डिजीटल फ्लाई बाय वायर फ्लाइट कंट्रोल (DFCC) को लगाया गया है DFCC का साधारण भाषा में मतलब होता है कि फायटर जेट से मैन्यूअल फ्लाइट कंट्रोल्स हटाकर इलेक्ट्रॉनिक इंटरफेस लगाना। यानी कम्प्यूटर विमान को उड़ाते समय पायलट के अनुसार संतुलित रखता है। इस सिस्टम से राडार, एलिवेटर, एलिरॉन, फ्लेप्स और इंजन का नियंत्रण इलेक्ट्रॉनिक्स तरीके से होता है। फ्लाई बाय वायर फायटर जेट को स्टेबलाइज करता है। यह विमान को सुरक्षित बनाता है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं तेजस
विमान के उन्नत संस्करण, तेजस Tejas Mk1A में उन्नत मिशन कम्प्यूटर, उच्च प्रदर्शन क्षमता वाला डिजीटल फ्लाइट कंट्रोल कम्प्यूटर ( Tejas Mk1A ) स्मार्ट मल्टी -फंक्शन डिस्प्ले (एसएमएफडी) एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिकली स्कैन्उ ऐरे (एईएसए) रडार, एडवांड सेल्फ-प्रोटेक्शन जैमर, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सूट आदि की सुविधायें है।

