LatestNewsराष्ट्रीय

एफएसटी ने 10 लाख की संदिग्ध राशि जब्त की

ग्वालियर. जिले में विधानसभा उप चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए धन के अवैध परिवहन पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। (फ्लाइंग टीम)  भ्रमण के दौरान कैंसर पहाड़िया पर वाहन रोक कर चैकिंग की गई, इस कड़ी में विधानसभा क्षेत्र.16 ग्वालियर पूर्व की एफएसटी ने रात लगभग 8 बजे एक वाहन से 10 लाख रुपये की धनराशि जब्त की है। कार से 10 लाख रूपये की राशि पाये जाने पर एसएसटी टीम ने तत्काल इसकी सूचना रिटर्निंग अधिकारी एचबी शर्मा को दी। राशि को जब्त कर पुलिस कंपू थाने पुलिस की सुपुर्दगी में रखा गया है।
एफएसटी प्रभारी एवं तहसीलदार श्रीमती मधुलिका सिंह ने बताया कि कैंसर पहाड़िया क्षेत्र में एफएसटी ने जाँच के दौरान एक क्रेटा वाहन से वीरेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति से यह धनराशि जब्त की है। जब्त की गई धनराशि की जाँच की जा रही है। जिस एफएसटी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया उस टीम में पवन शर्माए नवीन शर्मा व पंकज श्रीवास्तव शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *