एक जून को जिले की 7 और महिलाएँ बनेंगीं शक्ति दीदी, संभालेंगीं फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी
ग्वालियर – जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी बनकर महिला सशक्तिकरण की नई इबारत लिख रही हैं। शक्ति दीदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस क्रम में एक जून को शहर के 4 विभिन्न पेट्रोल पंपों पर 7 महिलाएँ शक्ति दीदी बनकर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी संभालेंगीं। जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने “शक्ति दीदी” के नाम से नवाचार किया है। बता दें शक्ति दीदी के तहत पहले से ही जिले में 45 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं। रविवार को 7 और महिलाओं के जुड़ जाने से जिले में शक्ति दीदियों की संख्या 52 हो जायेगी।
एक जून को कलेक्टर प्रात: 11.30 बजे बिरलानगर स्थित रामजानकी फ्यूल पेट्रोल पंप पर सुश्री अनीता कुशवाह व सुश्री रानी गौर को व सिंहपुर रोड बारादरी मुरार स्थित माँ पेट्रोलियम पंप पर सुश्री कविता रूरया को “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपेंगीं। इसी तरह भिण्ड रोड गोला का मंदिर स्थित पटेल एण्ड संस पेट्रोल पंप पर एडीएम टी एन सिंह व जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला, सुश्री पूजा ओझा व सोना देवी एवं अर्रू तिराहा डबरा स्थित ओम फिलिंग स्टेशन पर एसडीएम डबरा दिव्यांशु चौधरी व डबरा एसडीओपी जितेन्द्र नगाइच, रंजना सोनी व रीता बाथम को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में “शक्ति दीदी” की जिम्मेदारी सौंपेंगे।

