उपचुनाव के बीच ग्वालियर-चंबल में हथियार व नशीले पदार्थ की तस्करी बढ़ी
ग्वालियर. उपचुनावों की आहट के साथ ही ग्वालियर-चंबल अंचल में अवैध हथियारों के साथ शराब, स्मैक, गांजे की तस्करी बढ़ने लगी है। बीते 26 दिन में सिर्फ ग्वालियर शहर से ही 24 पिस्टल और 15 कट्टे पकड़े जा चुके है। यही हाल अंचल के अन्य जिलों का भी है। हाल ही में मुरैना और दतिया के बड़ौनी में भी काफी मात्रा में हथियार पकड़े गए थे।
बीते 30 दिनो में हथियार व नशीले पदाथ की तस्करी बढ़ी
इससे पहले भी चुनाव के नजदीक आते ही अंचल में अवैध हथियारों का चलन बढ़ जाता है। इसका प्रमुख कारण यह भी है कि इस समयावधि में लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करा लिए जाते है। बता दें कि प्रदेश में जिन 27 सीटों पर उपचुनाव होने है उनमें से सर्वाधिक 16 सीटें ग्वालियर-चंबल अंचल की है इसीलिए सभी दलों की यहां की सीटों पर खास नजर है। ग्वालियर में बीते 30 दिनो में पुलिस ने 32 बोर की 24 पिस्टल, 15 कट्टे और 120 कारतूस जब्त किए है। इन कारतूसों में से 43 राउंड 9 एमएम पिस्टल के है। यह सिर्फ 10 बदमाशों से मिले है जबकि वर्ष 2019 में पुलिस ने 200 बदमाशों को पकड़ने के साथ 219 अवैध हथियार व 412 कारतूस जब्त किए थे। नशीले पदार्थों की तस्करी बढ़ी ग्वालियर व उसके आसपास के जिलों में गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर की तस्करी के मामले भी सामने आए है। वहीं बीते 30 दिन में पुलिस ने काफी मात्रा में गांजा, स्मैक व ब्राउन शुगर पकड़ी है।

