शोरूम के बाहर सड़क पर वाहन खड़ा करने पर पार्किंग संचालक के खिलाफ कार्यवाही होगी-एएसपी पंकज पांडे
ग्वालियर. यातायात पुलिस ने एसपी अमित सांघी और एएसपी पंकज पांडे की अगुआई में यातायात पुलिस ने शहर के बाजारों में शॉप के बाहर खड़ी दुकानों को वाहनों और शोरूम के बेसमेंट पार्किंग को चेक किया। इस अभियान के तहत महाराजबाड़ा स्थित सराफा बाजार, सिटीसेंटर स्थित विभिन्न शॉपिंग कॉम्पलेक्स और शोरूम की पार्किंग को चैक कर चेतावनी दी गयी। इस अभियान को अंजाम देने के लिये डीएसपी आरएन त्रिपाठी, नरेशबाबू अन्नोटिया और विक्रम कनपुरिया यातायात पुलिस के साथ मौजूद रहें।
जहां पर भी शोरूम और शॉपिंग कॉम्पलेक्स बाहर खडी मिली गाडि़यों के पार्किंग संचालकों को वाहन पार्किंग स्थल पर ही पार्क और व्यवस्थित पार्किंग करने की चेतावनी दी गयी। वह पार्किंग में पार्किंग के अतिरिक्त अन्य किसी भी प्रकार व्यावसायिक कार्य आदि न करे। पार्किंग में रात के समय पर्याप्त लाईट का इंतजाम भी किये जाये। चैकिंग के दौरान पाया गया कि लड्डू वाला कॉम्पलेक्स में तलघर में पार्किंग नहीं हो रही थी बल्कि लड्डू बन रहे थे, लेकिन कोठारी कॉम्पलेक्स के तलघर में पार्किंग हो रही है। लाइट लगाने केलिये नगरनिगम कर्मचारियों को मौके पर समझाइश दी गयी। भविष्य में पार्किंग संबंधी नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित पार्किंग संचालकें के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। यातायात पार्किंग अभियान की कार्यवाही को टीआई बैजनाथ प्रजापति, सूबेदार हिमांशु तिवारी, स्मृति, प्रमोद साहू, अजय एवं यातायात पुलिस शहर पूर्व पश्चिम एव मध्य के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहें।

