उत्तराखंड में हेलीप्टर की हाइवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, हेलीकॉप्टर की टेल क्षतिग्रस्त
देहरादून. केदारनाथ के लिये बढ़ासु (सिरसी) से उड़ान भर रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी वजहों के चलते शनिवार का आपातकालीन स्थिति में हाइवे पर लैंड कराना पड़ा। इस इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ी। इस इमरजेंसी लैंडिंग के बीच हेलीकाप्टर में सवार सभी पांच यात्री और पायलट सुरक्षित है।
हेलीकॉप्टर की टेल हुई क्षतिग्रस्त
हादसे में हेलीकॉप्टर की टेल को नुकसान पहुंचा है। हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर से क्षति पहुंची है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डवलपमेंट अथॉरिटी (यूसीएडीए) ने मामले का संज्ञान लिया और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को रिपोर्ट किया है।

