Uncategorized

उज्जैन सहित 4 जिलों के कलेक्टरों को हटाया, 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल. मध्यप्रदेश के 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। रविवार की शाम को जारी आदेशमें 4 जिलों में उज्जैन, हरदा, अशोकनगर और विदिशा के कलेक्टर हटाये गये है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं संचालक जनसंपर्क अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का कलेक्टर की दायित्व सौपा गया है।
परिवारिक विवाद की वजह से हटाये कलेक्टर उज्जैन
पिछले दिनों उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह का पारिवारिक विवाद सामने आया था। इस घटनाक्रम की चर्चा सीएम हाउस तक पहुंची थी। हालांकि मामले में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की थी। ऐसा माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद कलेक्टर नीरज सिंह को भोपाल भेजा गया है।

इन अफसरों के पास ये अतिरिक्त प्रभार
जनजातीय कार्य विभाग के पीएस गुलशन बामरा को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला उज्जैन के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव ऋषि गर्ग को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अफसरों के तबादले
अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल के संचालक राजेश गुप्ता को संस्कृति विभाग में उप सचिव बनाया गया है।
जबलपुर की संयुक्त कलेक्टर को मप्र राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम का महाप्रबंधक बनाया है।
शिवांगी के पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अवर सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *