इंडसइंड व एचडीएफसी बैंक के काउन्टर से रुपये चोरी करने वाले शातिर आरोपी को दो लाख रूपये सहित पानीपत से किया गिरफ्तार
आरोपी ने इंडसइंड बैंक व एसडीएफसी बैंक के काउन्टर से ढाई लाख रूपये की रकम चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपी ने दिल्ली, हरियाणा एवं देश के अन्य राज्यों में चोरी व धोखाड़ी की घटनाएं कारित की हैं।
ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर स्थित इंडसइंड बैंक में पैसा जमा कराने आये फरियादी के काउन्टर पर रखे 5 लाख रूपये में से डेढ़ लाख रूपये अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये थे। इसी प्रकार थाना इन्दरगंज क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के काउंटर पर रखे 1 लाख रुपये चोरी कर लिये बैंक में हुई उक्त दोनों घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर उक्त अज्ञात चोर की पतारसी कर बैंक से चोरी गये रूपयों को बरामद करने के निर्देश दिये गये।
सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध ऋषिकेश मीणा, डीएसपी अपराध द्धितीय षियाज़ के.एम एवं सीएसपी विश्वविद्यालय रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम को उक्त घटना के वांछित आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया। दौराने विवेचना प्रकरण में आये तकनीकी साक्ष्य के आधार पर ज्ञात हुआ कि उक्त घटना में वांछित आरोपी का दिल्ली के आसपास मूव्हमेंट है। जिस पर से पुलिस की संयुक्त टीम को दिल्ली रवाना किया गया। दिल्ली में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संभावित छिपने के ठिकानों पर दबिस दी गई तो जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त आरोपी पानीपत हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के उक्त पते पर पहुंचकर दबिस दी तो एक घर के वाहर उक्त चोरी की घटना में वांछित आरोपी के हुलिया से मिलता जुलता हुआ एक सदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये संदिग्ध से पूछताछ करने पर उसके द्वारा 6 दिसम्बर इंडसइंड बैंक में पैसा जमा कराने आये फरियादी के काउन्टर पर रखे 5 लाख रूपये में से डेढ़ लाख रूपये चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से विस्तृत पूछताछ करने पर उसके द्वारा ग्वालियर शहर के इन्दरगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत एचडीएफसी बैंक से इसी प्रकार काउन्टर पर रखे हुए रूपयों में से एक लाख रूपये चोरी करने की घटना भी स्वीकार की। पकड़े गये आरोपी ने दिल्ली, हरियाणा एवं देश के अन्य राज्यों में चोरी व धोखाड़ी की घटनाएं कारित की हैं जिसके विरूद्ध दिल्ली, हरियाणा एवं देश के अन्य राज्यों में कई अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर उसके घर से चोरी गये दो लाख रूपये बरामद किये और शेष रकम के बारे में पूछताछ करने पर उसने बताया कि शेष रकम होटल में रूकने और घूमने फिरने में खर्च हो गये।

