ग्वालियर के 2 बैंकों मे ठगी व चोरी की वारदात था फरार, ठग हरियाणा से गिरफ्तार
ग्वालियर. 10 दिन पहले दो बैंकों में खाताधारकों के रुपए चोरी व ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ठग को क्राइम ब्रांच व विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा से धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस व क्राइम ब्रांच हरियाणा से हिरासत में लेकर ग्वालियर आ गई है। आरोपी ने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र स्थित IndusInd बैंक में चोरी की वारदात और इंदरगंज थाना क्षेत्र स्थित HDFC बैंक में ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से ठगी व चोरी की हुई रकम भी बरामद कर ली है फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
यह था पूरा मामला
ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना प्रभारी मनीष धाकड़ ने बताया है कि 6 दिसम्बर 2022 को एक ठग ने IndusInd बैंक में रुपए जमा कराने आए राकेश शिवहरे निवासी अमायन के डेढ़ लाख रुपए पार कर दिए थे। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि इसी आरोपी ने इंदरगंज थाना क्षेत्र के HDFC बैंक में रुपए जमा कराने आए राजेश अरोरा निवासी जनकगंज के एक लाख रुपए भी कैशियर को चकमा देकर ले गया था। आरोपी के CCTV पुटेज मिले थे पुलिस ने जब आरोपी के CCTV फुटेज खंगालते हुए पुलिस व क्राइम ब्रांच एक होटल पहुंची तो आरोपी का पता लगा कि आरोपी का नाम दीपक कुमार निवासी सोनीपत हरियाणा यहां पर ठहरा था। इसका पता चलते ही पुलिस ने उसके दस्तावेज खंगाले और पुलिस व क्राइम ब्रांच की एक टीम उसे तलाशते हुए सोनीपत हरियाणा पहुंची और यहां पर आरोपी के घर जा पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया और पकड़कर ग्वालियर ले आई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी चोरी 2 लाख 50 हजार रुपये की रकम भी बरामद कर ली है,फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए ठग ने बताया है कि वह दिल्ली तिहाड़ जेल में सजा काट चुका है। साथ ही वह हरियाणा, पंजाब, गुजरात सहित अन्य शहरों में गई वारदातों में पकड़ा गया है।

