LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

आप पार्टी उपाध्यक्ष सलमा खान द्वारा नारी शक्ति का किया गया सम्मान

ग्वालियर. महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति को लेकर सोमवार की शाम 6 बजे होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। सम्मान समारोह का आयोजन आम आदमी पार्टी की महिला जिला उपाध्यक्ष सुश्री सलमा खान द्वारा नरेन्द्रसिंह, नरेश और संरक्षक मण्डल आरके जैन और रूपचन्द्र जैन की अगुआई में किया गया था।
महिला सम्मान समारोह में महिलाओं का सम्मान किया गया। इस समारोह में आम आदमी पार्टी की उपाध्यक्ष सुश्री मनीक्षा सिंह तोमर, ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सिंह कराना, ग्वालियर चम्बल संभाग उपाध्यख बांके बिहारी जोशी, ग्वालियर चंम्बल संभाग प्रवक्ता राजेश वंशकार, ग्वालियर के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनीश खान, ग्वालियर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह बघेल, उपाध्यक्ष यतीन्द्र राठौर, उपाध्यक्ष दिलशाद खान, जिला सचिव आशीष राय, महिला उपाध्यक्ष सुश्री सलमान खान, विधानसभा प्रभारी करण, सतीश राय, शीशपाल यादव और सूरज कुशवाह सहित भारी संख्या में कार्यकत्ता उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *