LatestNewsराज्य

आपातकाल में कंफर्म टिकट के लिए रेलवे ने दी यह सुविधा

ग्वालियर. वैध रेल टिकट लेकर यात्रा करने पर यात्री को किसी तरह की मदद करने के लिए रेलवे बाध्य होता है। कई बार अपने अधिकार नहीं मालूम होने पर यात्री अपने आप को ठग समझते है तो कई बार नियमों की जानकारी होने पर यात्रियों वैध टिकट होने के बावजूद भी यात्रा अवैध मानी जाती है। दरअसल रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई नियम बनाए है। अगर इन नियमों की जानकारी है तो सफर के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।
कई बार हम पूर्व कार्यक्रम के अनुसार पहले ही रेल टिकट बुक कर लेते है लेकिन ऐनवक्त पर ट्रेन घंटों लेट हो जाती है या फिर निरस्त हो जाती है। इस स्थिति रेलवे आपके मोबाइल पर मैसेज भेजकर ट्रेन लेट होने की सूचना देती है। इसमें ट्रेन कितने घंटे लेट होगी औ कब तक आपके स्टेशन पर पहुंचेगी इसकी सूचना दी जाएगी। अगर ट्रेन तीन घंटे से अधिक लेट हो जात है तो यात्री चाहे तो रिफंड की मांग भी कर सकता है। इसके लिए स्टेशन पर आवेदन देना होता है। अगर रेलवे द्वारा ट्रेन निरस्त की जाती है तो यात्रियों को पूरा रिफंड मिलता है।
ऐसी स्थिति में नहीं होता टिकट निरस्त
कई बार ऐनवक्त पर यात्रा कार्य निरस्त हो जाता है या फिर उसमें बदलाव हो जाता है, जबकि रिजर्वेशन चार्ट बन चुका होता है। ऐसी स्थिति में आप अपना कन्फर्म टिकट निरस्त नहीं कर सकते हैं, न ही किराये का पैसा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *