आपकी जेब में आधार कार्ड आपके पास एटीएम कार्ड जैसा, घर बेठे ऐसे करें ऑर्डर
नई दिल्ली. बैंक में खाता खुलवाना हो या किसी सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो। हरएक काम में सबसे पहले आधार नम्बर मांगा जाता है। एड्रेस प्रूफ के तोैर पर भी सबसे अधिक आधार कार्ड का उपयोग होता है और साथ ही बच्चों के एडमिशन में भी आधार कार्ड की जरूरत होती है।
दरअसल, ज्यादातर लोग आधार कार्ड जेब में लेकर चलते है। अब अगर इतना महत्वपूर्ण दस्तावेज यानी आधार कार्ड किसी वजह से गुम हो जाये तो परेशान होना लाजिमी है। कुछ लोग तो अभी भी पपेर पर आधार का प्रिंट लेकर उसे फोल्ड कर जेब में रख लेते हैं। जिससे से बरसात में थोड़ी सी भींगने केबाद गलने का डर होता है।
अगर आप भी ऐसा ही करते है तो यह खबर आपके लिये है। आप केवल 50 रूपये खर्च कर क्रेडिट कार्ड जैसा दिखने वाला आधार कार्ड मंगवा सकते हैं वह भी नया पोलि बिनाइल क्लोराइड (पीवीसी) कार्ड। जिसे आप आसानी से अपने वॉलेट में रख सकते है।
सबस पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in) को ओपन करें, उसके बाद ‘My Aadhaar Section’ में ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करें। जैसे ही आप Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करेंगे, आपको 12 अंकों की आधार संख्या या 16 अंकों की वर्चुअल आईडी या फिर 28 अंकों की EID दर्ज करनी होगी, इन तीनों में से किसी एक को डालना होगा।
PVC आधार कार्ड मंगवाने के तरीके
आधार नंबर डालने के बाद नीचे सिक्योरिटी कोड या कैप्चा कोड डालें। इसके बाद नीचे Send OTP पर क्लिक करें। जिसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. OTP डालने के बाद नीचे दिख रहे सबमिट पर क्लिक करें। उसके बाद स्क्रीन पर PVC Card की प्रीव्यू कॉपी आ जाएगी। जिसमें आपके आधार से जुड़े डिटेल्स होंगे। अगर आपका मोबाइल नंबर आधार डेटाबेस के साथ रजिस्टर नहीं है तो फिर Request OTP के सामने दिए गए संबंधित ऑप्शन पर क्लिक करें। इस ऑप्शन को सिलेक्ट करने के बाद आपसे आपका मोबाइल नंबर पूछा जाएगा, नया मोबाइल नंबर डालने के बाद Send OTP बटन पर क्लिक करना होता है।

