Uncategorized

आतंक पर बड़ी चोट-जेएंड के कुलगाम में एक आतंकी ढेर, 2-3 को सुरक्षाबलों ने घेरा, ऑपरेशन जारी

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को शुरू किये गये तलाशी अभियान अभी भी जारी है। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी का मार गिराया है। सेनाको आशंका है कि अभी इलाके में 2-3 आतंकी छिपे हो सकते है। इस संबंधमें भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स से जानकारी दी है।
थ्चनार कॉर्प्स ने बताया कि भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की संयुक्त टीम ने आतंकियों की मौजूदगी का खुफिया इनपुट के आधार पर दक्षिण कश्मीर के जंगल इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसका जवाबी कार्यवाही में सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और मुठभेड में एक आतंकी को ढेर कर दिया।
सेना ने बताया है कि इस इलाके में अभी दो स तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। जिनमें लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी शामिल हो सकते हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी को और मजबूत कर लिया है और अतिरिक्त बलों को घटनास्थल पर भेजा गया है। क्योंकि आतंकियों की ओर से रातभर से रूक-रूक कर और तीव्र गोलीबारी की जा रही है…अभी ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *