आतंकी हाफिज सईद का सीक्रेट ठिकाना है लाहौर, खुले में आराम से रह रहा है
नई दिल्ली. पाकिस्तान के बड़े आतंकी और लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद के सीक्रेट ठिकाने का पता चल गया है। हाफिज के लाहौर में होने की पुष्टि हो गयी है। सैटेलाइट तस्वीरों और वीडियो में हाफिज सईद का घर लाहौर में होने की पुष्टि की गयी है। इन तस्वीरों में हाफिज का घर साफ देखा जा सकता है। वह यहां घनी आबादी के बीच में आराम से रह रहा है।
हाफिज सईद लाहौर के जोरम टाउन में पाकिस्तान सरकार की कड़ी सुरक्षा के साथ रह रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि हाफिज की सुरक्षा 3 स्तर पर की जा रही है और साथ ही उसकी निजी सिक्योरिटी भी 24 घंटे मुस्तैद रहती है। हाफिज सईद के सीक्रेट ठिकाने की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आये हैं। उनसे पता चला है कि हाफिज एक बिल्डिंग में अपने परिवार के साथ रहता है। इसके ठीक सामने हाफिज का प्रायवेट पार्क भी है।
इसी परिसर की बिल्डिंग नम्बर 2 में मस्जिद और मदरसा है। जिसके नीचे बंकर बना हुआ है। यहां उसकी सिक्योरिटी रहती है। यहां से हाफिज ऑपरेट करता है। यह पूरा परिसर 5 हजार स्क्वॉयर फीट से अधिक बड़ा है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह यहां कई वर्षो से अपने परिवार के साथ रह रहा है।

