अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने आये दो तस्कर गिरफ्तार
ग्वालियर डीएसपी क्राईम विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए 2 जनवरी को थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच इंस्पेक्टर दामोदर गुप्ता को सूचना प्राप्त हुई कि चितौरा रोड पर 2 व्यक्ति सफेद रंग की एक्टिवा पर अवैध मादक पदार्थ लिये बेचने की फिराक में खड़े हुये है।
उक्त सूचना पर से तत्काल एसपी अमित सांघी और एएसपी क्राइम सत्येन्द्रसिंह तोमर को अवगत कराते हुए थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच ने मय क्राईम टीम के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर 2 व्यक्तियो धरदबोचा। पकड़े गये व्यक्तियो की तलाशी लेने पर उनके पास से 19ग्राम स्मैकएवं एक एक्टिवा ;अनुमानित कीमत 02 लाख 20 हजार रूपयेद्धजप्त की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों के विरूद्ध थाना क्राईम ब्रांच में एसएनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे स्मैक के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

