Uncategorized

अमरनाथ यात्रा के लिये रजिस्ट्रेशन के आये बैंक में घुसकर तोड़ी कुर्सियां, बुलानी पड़ी पुलिस

ग्वालियर. अमरनाथ यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के पहले दिन मंगलवार को पंजाब नेशनल बेंक की नयाबाजार शाखा पर श्रद्धालुओं की उमड़ पड़ी। बैंक प्रबंधन द्वारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू नहीं करने से आक्रोशित श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया और बैंक के अन्दर घुसकर कुर्सिया तोड़ दी। हालात इतने बिगड़ गये कि भीड़ काबू करने के लिये पुलिस को बुलाना पड़ा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू नहीं होने की वजह बैंक अधिकािरयों ने सर्वर डाउन होना बताया है।
14 अप्रैल 2025 से शुरू हुई है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक चलेगी यात्रा
देश भर में 4 बैंकों की 533 शाखाओं में पंजीकरण
1000 लोग रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे
पहले दिन एक हजार से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे, लेकिन सुबह 11 बजे से साढ़े चार बजे तक केवल 80 लोगों के ही रजिस्ट्रेशन हुए। श्रद्धालुओं का आरोप था कि बैंक प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए अलग से काउंटर की व्यवस्था नहीं की।
इसके अलावा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक ओपन नहीं हो रही थी। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू होने थे, लेकिन सोमवार को अंबेडकर जयंती का अवकाश था, इसलिए आफलाइन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई।
बैंक खुलने से पहले लोग मेडिकल, पहचान पत्र और फॉर्म लेकर पहुंच गए थे, लेकिन बैंक में दोपहर 12 बजे तक रजिस्ट्रेशन शुरू नहीं होने के कारण आक्रोशित श्रद्धालुओं ने हंगामा कर नारेबाजी शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *