हजीरा की सब्जीमंडी से114 सब्जी विक्रेताओं को हटाकर इंटक परिसर में बैठाया, यातायात सुगम बनाने के लिये यातायात पुलिस की कार्यवाही
ग्वालियर. हजीरा चौराहा पर यातायात को सुगम बनाने के लिये एएसपी हितिका वासल और डीएसडी विक्रम कनपुरिया और पुलिस बल के साथ हजीरा चौराहा से लेकर किलागेट से हाथ ठेला हटा कर इंटक परिसर में बनाये हॉकर्स जोन में शिफ्ट कराये जा रहे थे। वहीं, दूसरी ओर सब्जी मंडी में लगे हाथ ठेला और चबूतरा पर लम्बे अरसे जमे सब्जी विक्रेताओं को वहां से हटाकर इंटक परिसर में बनी नई सब्जी मण्डी में शिफ्ट करने का था इस अभियान की अगुआई एडिश्नल आयुक्त अतेन्द्रसिंह गुर्जर और एसडीएम प्रदीप तोमर पुलिस बल के साथ कर रहे थे।

सब्जीमण्डी के चबूतरों पर जमे थे सालों से
नगरनिगम के अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर एसडीएम प्रदीप तोमर और पुलिस बल के साथ नगरनिगम का मदालखत दस्ता ने 114 सब्जी विक्रेताओं को हटाने के लिये कहा इस बीच अधिकारियों को विरोध का भी सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद एसडीएम प्रदीप तोमर ने बताया यह जमीन नगर निगम की है।
पार्किंग की योजना है
हजीरा चौराहा के आस पास सड़को पर वाहनों की पार्किंग की जा रही है इसी को ध्यान में रखते हुये यातायात व्यवस्थित बनाने के लिये योजना है। यहां भविष्य में नगरनिगम द्वारा पार्किंग बनाई जा सकती है।

