सोना आज हुआ महंगा, अभी भी 8900 रूपये सस्ता
नई दिल्ली. एमसीएक्स पर सोने के अक्टूबर वायदा में सोमवार को गिरावट का माहौल रहा। सोना लगभग 370 रूपये कमजोर होकर बन्द हुआ। हालांकि भाव अभी भी 47 हजार रूपये के ऊपर ही रहे। आज सोना 150 रूपये की तेजी के साथ खुला है। पिछले वीक में सोना वायदा की तुलना करें तो सोना वायदा 300 रूपये कमजोर है।
इस हफ्ते सोने की चाल (30 अगस्त-3 सितंबर)
दिन सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार 47164/10 ग्राम
मंगलवार 47320/10 ग्राम
सोना अधिकतम स्तर से लगभग 8900 रूपये सस्ता
पिछले वर्ष कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था। अगस्त 2020 में एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रूपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। अब सोना अक्टूबर वायदा एमसीएक्स पर 47300 रूपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है। यानी अब भी लगभग 8900 रूपये सस्ता मिल रहा हैं।
बीते हफ्ते सोने की चाल (23-27 अगस्त)
दिन सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार 47584/10 ग्राम
मंगलवार 47612/10 ग्राम
बुधवार 47179/10 ग्राम
गुरुवार 47237/10 ग्राम
शुक्रवार 47538/10 ग्राम
दो हफ्ते पहले सोने की चाल (16-20 अगस्त)
दिन सोना (MCX अक्टूबर वायदा)
सोमवार 47225/10 ग्राम
मंगलवार 47280/10 ग्राम
बुधवार 47132/10 ग्राम

