महिला सरपंच के घर लोकायुक्त का छापा, 11 करोड़ की काली कमाई आई सामने, करोड़ों के घर में स्वीमिंग पूल, कार्रवाई जारी
रीवा. लोकायुक्त पुलिस ने रीवा के बैजनाथ गांव की महिला सरपंच सुधा सिंह परिहार के दो घरों पर दबिश दी। शुरआती जांच में 11 करोड़ की सम्पति सामने आई है महिला सरपंच के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत लोकायुक्त पुलिस को मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। सुबह 4 बजे से लोकायुक्त की कार्रवाई शुरू हुई थी। सरपंच पर कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त की यह कार्रवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।
रीवा जिले के हुजूर तहसील के बैजनाथ गांव की महिला सरपच सुधा सिंह के खिलाफ लगातार अधिक संम्पति की शिकायतें मिल रही थी जिसके बाद मंगलवार को 20-20 सदस्यीय दो टीमें बनाकर दो आवासों पर कार्रवाई करने पहुंची। लोकयुक्त की टीम ने जब छापेमार कार्रवाई की तो संम्पति देखकर दंग रह गई लोकायुक्त की छापेमारी के दौरान सरपंच के पास 30 हैवी गाड़ियां मिली हैं इसमें जेसीबी, चैन माउंटेन, हाइवा और डंपर शामिल है। इन गाड़ियों की कीमत ही एक करोड़ से अधिक है।
36 महंगे प्लॉट, इनमें 24 रीवा में ही
शुरआती जांच में महिला सरपंच के पास से 11 करोड़ की संपत्ति सामने आई है। लोकायुक्त पुलिस ने सरपंच के बैजनाथ गांव और गोरहड़ स्थित शारदापुरम के आवास में एक साथ छापा मारा बैजनाथ गांव में एक एकड़ में आलिशान बंगला बना हुआ है जिसमे स्विमिंग पुल भी है इसकी कीमत 2 करोड़ है। एक रीवा शहर में बंगला मिला है जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ है। महिला सरपंच 30 गाड़ियों की मालकिन है जिनमें जेसीबी और डंपर सहित क्रशर प्लांट, मिक्चर मशीन, ट्रैक्टर स्कार्पियों सहित कई वाहन शामिल है। वह क्रसर मशीन भी चलवाती हैं साथ ही सोने चांदी के जेवरात कुछ बीमा पॉलिसी और 36 प्लॉट मिले हैं इसमें से दो दर्जन भूखंड रीवा शहर और आस-पास के बड़े कस्बों में हैं। कुछ संपत्तियां परिवार वालों के नाम से हैं उनकी भी जांच की जा रही है। अभी लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है जिसके बाद और भी बेनामी संपत्ति सामने आ सकती है।
सरपंच का पति है ठेकेदार
महिला सरपंच सुधा सिहं का पति जितेंद्र सिंह ठेकेदार है उसके रीवा स्थित मकान में जो वाहन मिले, उनमें कुछ किराए पर लिए जाने की बात भी सामने आई। लोकायुक्त अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई पूरी हो जाने पर इसकी जांच की जाएगी कि ठेकेदारी में सरपंच पति ने महिला सरपंच के कमाए गए पैसे का इस्तेमाल तो नहीं किया है।
लोकायुक्त टीम को क्या–क्या मिला
बैजनाथ में घर, अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये, यहां स्वीमिंग पूल, गार्डन भी है
शारदापुरम कॉलोनी में आलीशान बंगला, अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ रुपये
2 क्रशर मशीन, एक मिक्चर मशीन, एक ब्रिक मशीन, 30 बड़े वाहनों में चेन माउंट, जेसीबी, हाइवा, लोडर, ट्रैक्टर, इनोवा, स्कार्पियो, सीमेंट की ईंट मशीन आदि कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये
20 लाख रुपये रुपए के सोने-चांदी के गहने
12 लाख रुपये जीवन बीमा पॉलिसी व बैंक खाते
36 प्लॉट के दस्तावेज मिले, जिनमें से 12 प्लॉट की कीमत 80 लाख है
मकान इन्वेंटरी 20 लाख रुपये व नगद साढ़े तीन लाख पाए गए

