सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराये, एनकाउंटर जारी
श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के नौशेरा में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को असफल कर दिया है। सेना ने 8 सितम्बर की देर रात को 2 आतंकियों को मार गिराया और साथ ही भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। अभी फिलहाल ऑपरेशन जारी है।
पिछले एक हफ्ते में आतंकी मुठभेड की यह दूसरी घटना है। 2 सितम्बर को जम्मू-कश्मीर के सुंजवान मिलिट्री स्टेशन पर आतंकियों ने सेना पर फायरिंग की थी। इसमें एक जवान शहीद हो गया था।

