कानपुर में ट्रेन उड़ाने की साजिश में कौन शामिल, पटरी पर मिले सिलेंडर और मिठाई के डिब्बे में पेट्रोल और बारूद
कानपुर. कालिन्द्री एक्सप्रेस ट्रेन को पलटाने की साजिश की जांच करने के लिये पुलिस और एटीएस की टीमें जुटी हुई है। इस मामले का खुलासा करने के लिये पुलिस की और से 5 टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 2 हिस्ट्रीशीटरों को भी हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि रविवार की रात लगभग 8.30 बजे प्रयागराज में भिवाजी की तरफ जा रही कालिन्द्री एक्सप्रेस रेलवे लाइन पर रखे एलपीजी सिलेण्डर से टकराई थी। जिसके बाद लगभग आधे घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
रेलवे लाइन पर सिलेंण्डर आखिर किन लोगों ने रखा था। कहीं ऐसा तो नही है कि लमात या बाहर से आये लोगों ने सिलेंडर को पटरियों पर रखा था। इस एंगल से पुलिस जांच कर रही है जो मिठाई के डिब्बे में पेट्रोल और बारूद बरामद किया था और जहां माचिस मिली है। उसकी भी जांच हो रही है। इसकी जांच में लिये एडीसीपी एलआईयू ने भी एक टीम लगाई है।

