LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

सितंबर में बच्चों को टीका लगना शुरू होगा

ग्वालियर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने उम्मीद जताई है कि आगामी सितंबर में बच्चों को कोरोना का टीका लगना शुरू हो जाएगा, उन्होंने कहा कि इसके बाद पूरी निगरानी के साथ जिन इलाकों में संक्रमण दर कम है वहां स्कूल खोले जा सकते हैं।
डॉ. गुलेरिया ने कहा कि बच्चों के लिए भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन का ट्रायल अंतिम चरण में है इसके नतीजे सितंबर मे आने की उम्मीद है। एम्स निदेशक ने कहा कि अहमदाबाद स्थित दवा कंपनी जायडस कैडिला ने अपनी कोरोना रोधी वैक्सीन जायकोव-डी के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। जायडस कैडिला ने 12 से 18 साल के बच्चों पर परीक्षण किया है। भारत के दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) द्वारा जल्द ही इस पर कोई फेसला लिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि सितंबर में बच्चों को कोरोना का टीमा लगना शुरू हो जाएगा।
वहीं शाजापुर जनसंपर्क विभाग द्वारा कोरोना हेल्थ बुलेटिन से हड़कंप मच गया। शाजापुर में एक ही दिन में मृतकों की संख्या में 50 की वृद्धि हुई है। 23 जुलाई तक जिलेभर में 75 की मौत बताई जा रही थी वहीं 24 जुलाई को यह संख्या 125 पहुंच गई। सीएमएचओ डॉ. राजू निदारिया के अनुसार शनिवार के आंकड़ों में 50 की वृद्धि हुई है। ये मौतें पूर्व में हुई थी ऑडिट रिपोर्ट अब प्राप्त होने से इन्हें मृतकों की संख्या में जोड़ा गया है, अभी और ऑडिट रिपोर्ट प्राप्त होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *