Latestराज्य

एमपी पीएससी की परीक्षा ग्वालियर में कोरोना से दो बार टलने के बाद 66 सेंटर पर हुई, बिना मास्क नहीं मिली एंट्री, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद क्लास में जा सके परीक्षार्थी

ग्वालियर. ग्वालियर में रविवार को एमपी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा शुरू हुई। पहले यह परीक्षा 11 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोविड के चलते इसे आगे बढ़ाकर 19 मई किया गया, लेकिन उस समय भी कोविड संक्रमण फैला हुआ था। अब जाकर 25 जुलाई को यह एग्जाम हुआ। शनिवार को उन छात्रों को ही सेंटर में प्रवेश दिया गया जो मास्क पहने हुए थे।

कई छात्र मास्क की जगह रूमाल लगाए थे, उनको बाहर से ही वापस लौटा दिया। जब वह पास की दुकान से मास्क पहनकर लौटे तो प्रवेश दिया गया। इसके बाद भी क्लास रूम में प्रवेश से पहले थर्मल स्क्रीनिंग की गई। जिनका तापमान मानक से अधिक रहा उनको कुछ देर बाहर बैठना पड़ा। वापस चेक कर अंदर प्रवेश दिया गया। साथ ही हाथ में ब्रेसलेट, गले में लॉकेट, कान में स्टाइलिस बाले तक बाहर उतरवा लिए गए हैं।

66 सेंटर पर हुई परीक्षा

ग्वालियर में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के माध्यम से राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा परीक्षा 2020 पूरे 66 परीक्षा केन्द्रों पर हुई । यह परीक्षा दो सेशन में हुई । पहला सेशन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दूसरा सेशन दोपहर 2.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक रहा ।

कोविड संक्रमित छात्रों के लिए 3 सेंटर बनाए हैं

कोविड के बीच एमपी पीएससी की परीक्षा हो रही है। ऐसे में यह भी ध्यान रखना है कि कोई संक्रमित छात्र परीक्षा देने से न छूट जाए। ग्वालियर में अभी 11 एक्टिव केस हैं। कोविड से पीड़ित परीक्षार्थियों के लिए जिले में 3 सेंटर बनाए गए हैं। यह सेंटर साइंस कॉलेज झांसीरोड, कन्या पदमा विद्यालय कंपू, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थाटीपुर काल्पीब्रिज में बनाए गए हैं। पर शनिवार को एक भी परीक्षार्थी संक्रमित परीक्षा नहीं दे रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एमपी पीएससी की परीक्षा के लिए पुलिस ने भी काफी इंतजाम किए । हर सेंटर पर पुलिस फोर्स मौजूद रहा । पुलिस ने हर आने जाने पर वाले पर नजर रखी । परीक्षा सेंटर के आसपास बिना कारण लोगों को खड़ा नहीं होने दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *