संभाग आयुक्त एवं एडीजीपी ने LNIPE व खेल परिसर पहुँचकर लिया खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों का जायजा
ग्वालियर . खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तहत ग्वालियर में 31 जनवरी से 10 फरवरी तक राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगितायें आयोजित होंगीं। संभाग आयुक्त दीपक सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा ने बुधवार को एलएनआईपीई एवं कम्पू खेल परिसर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत आयोजित होने जा रही सभी खेल प्रतियोगिताओं की व्यवस्थायें अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और उच्च कोटि की होना चाहिए।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत कम्पू खेल परिसर ;मध्यप्रदेश हॉकी अकादमीद्ध में हॉकी व बैडमिंटन तथा एलएनआईपीई में जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु की प्रतियोगितायें होंगीं। कम्पू खेल परिसर स्थित बैडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 03 फरवरी तक बैडमिंटन प्रतियोगितायें होंगीं। इसी तरह एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में एक से पाँच फरवरी तक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। कम्पू खेल परिसर में 4 से 10 फरवरी तक हॉकी प्रतियोगिता होगी। एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में 8 से 10 फरवरी तक मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु खेल में देश भी से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे।
संभाग आयुक्त ने जिम्नास्टिक व कलरीपयट्टु प्रतियोगिता आयोजन स्थल एलएनआईपीई के मल्टी पर्पज हॉलए इन प्रतियोगिता में भाग लेने आ रही टीमों के लिए प्रेक्टिस कक्षए खेल प्रेमियों की बैठक व्यवस्था व अन्य बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने एलएनआईपीई के कुलपति प्रोण् विवेक पाण्डेय व जिला खेल अधिकारी से कहा कि इन सभी खेल प्रतियोगिताओं की सभी व्यवस्थाओं को समय.सीमा में पूरा कराएँ। एलएनआईपीई व कम्पू खेल परिसर के समीप पार्किंग व एहतियात बतौर अग्निशमनए फूड स्टॉल व खेल प्रेमी दर्शकों की बैठक व्यवस्था बेहतर से बेहतर होना चाहिए।

