Latestराज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर व्यापार मेले में चले लात-घूंसे, झूला सेक्टर में कहासुनी पर 5 से 6 हमलावरों ने युवक को धुना

ग्वालियर. मेला में आधा दर्जन बदमाशों का एक युवक को लात घूसों और बेल्टों से पीटते VIDEO सामने आया है। पता चला है कि मेला घूमने आए बदमाशों और युवक की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिससे नाराज होकर युवक को पीटना शुरू कर दिया था। वहीं मेला घूमने आए एक अन्य व्यक्ति ने युवक को किसी तरह छुड़वा दिया। हैरत की बात यह है कि इतनी भीड़ के बीच बदमाश हंगामा और मारपीट करते रहे लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। मारपीट का VIDEO जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

मेला में मचा हंगामा
मेले में मंगलवार रात को एक युवक झूला सेक्टर में पहुंचा था तभी मेला में घूमने आए अन्य आधा दर्जन युवकों से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद बदमाशों ने युवक की जमकर लात-घूसों से मारपीट की। इतना ही नहीं हमलावरों ने बेल्ट उतारे और सरेराह उसे पीटते रहे। हैरत की बात है कि मेला के झूला सेक्टर में इतनी भीड़ भाड़ होने के बावजूद भी युवक मारपीट कर हंगामा करते रहे, लेकिन पुलिस को इस हंगामे और मारपीट की भनक तक नहीं लगी। एक अन्य युवक जो मेला घूमने आया था उसने बीच बचाव कर पिट रहे युवक को बचाया है। मारपीट करने के बाद हमलावर भाग गए। जब आधा दर्जन युवक एक अन्य युवक पर हमला कर उसे सड़क पर ही बेरहमी से पीट रहे थे। तभी मेला में हंगामा मच गया। आसपास के लोग जो मेला घूमने आए थे वह दहशत में आ गए। जबकि मेला में सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं दी है।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
गोला का मंदिर थाना सर्किल के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया कहना है कि सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो सामने आया है। वीडियो को संज्ञान में ले लिया है जल्दी मारपीट करने वाले युवाओं को हिरासत में ले लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *