LatestNewsराष्ट्रीय

शादी स्थगित की एसडीएम ने कोरोना की वजह से

श्योपुर. कोरेाना संक्रमण से बचाव के लिये किये गये लॉकडाउन में ड्यूटी पर तैनात विजयपुर एसडीएम और उनकी मंगेतर न्यायाधीश दोनों मिलकर शादी स्थगित करने के फैसले पर सहमति जताई है। एसडीएम ने बताया कि इस समय ड्यूटी आवश्यक है। आपको बता दें कि एसडीएम त्रिलोचन गौड़ की शादी 4 मई को देवास के बागली में पदस्थ न्यायाधीश हर्षिता के साथ होना तय थी। शादी के लिये बाकायदा दोनों अपने अपने विभाग से अवकाश भी ले लिया था। वर्तमान में पूरा देश कोविड-19 की महामारी के संकट से जूझ रहा है और दोनों ही अपने अपने अनुभाग में जिम्मेदार दायित्वों का निर्वहन कर रहे है। ऐसी स्थिति में दोनों अपने परिजनों की सहमति से निर्णय लिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में जिम्मेदारियां पहले और शादी बाद में होगी। इनकी सगाई दिसम्बर 2019 में हुई थी। शादी की अगली डेट अभी तय नहीं है।
शादी करना ठीक नहीं- त्रिलोचन सिंह, एसडीएम
एसडीएम गौड़ का कहना है कि शादी स्थगित करने के लिए मंगेतर से भी बात की तो उन्होंने भी इसके लिए रजामंदी दे दी और अपने वरिष्ठ अधिकारियों से ली गई शादी की छुट्टियां भी कैंसिल करा ली। वर्तमान हालात में उनको शादी करना उचित नहीं लगा।
एसडीएम का कहना है कि अगर हम इस समय अपनी ड्यूटी को छोड़कर शादी करेंगे तो यह ठीक नहीं है। ऐसी स्थिति में उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि देश इस समय भयंकर दौर से गुजर रहा है। आप अपनी छोटी.छोटी जरूरतों को नजरअंदाज कर सेवाभाव से ड्यूटी करें तो निश्चित ही हमारा देश इस महामारी से जल्दी बाहर निकल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş