वेलफेयर फाउंडेशन ने किया नवनियुक्त अध्यक्ष सचिव का सम्मान
ग्वालियर गायनी एंड ऑब्स्ट्रेटिक सोसाइटी ( गोग्स ) की वर्ष 2025 -26 की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर रीता मिश्रा एवं सचिव डॉक्टर अंजुलता वर्मा को आस वेलफेयर फाउंडेशन के सुरेश घोड़के द्वारा इस दायित्व लेने पर सम्मान किया गया ।
गोग्स की नयी टीम द्वारा दायित्व ग्रहण के बाद सर्वप्रथम 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर विशाल पौधरोपण विभिन्न स्थानों पर किया जायेगा , इसके अलावा वर्ष भर समाज सेवा प्रकल्पों के अलावा शैक्षणिक सत्र आयोजित किये जायेंगे ।

