LatestNewsराज्य

देश में कोरोना के 1200 केस, अबतक 12 मौतें

नई दिल्ली. देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 1200 पहुंच गई है। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है। यहां 325 मरीज है। इनमें से 316 मरीज सिर्फ मुंबई में है। इसके बाद केरल में सबसे ज्यादा 430 कोरोना पेशेंट है। मंगलवार को महाराष्ट्र में 66, कर्नाटक में 36, गुजरात में 17, बिहार में 5 और हरियाण में 3 नए मामले सामने आए है।
नॉर्थ-ईस्ट में भी कोरोना के मामले सामने आने लगे है। अरूणाचल प्रदेश में मंगलवार को 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इनमें एक को बुखार और हल्की खांसी है जबकि दूसरी महिला में कोई लक्षण नहीं है। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को 78 साल के कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह राज्य में कोविड के नए वैरिएंट से पहली मौत है।
इसके अलावा, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कुल 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मृतक की संख्या 12 पहुंच गई है। प्रधानमंत्री मोदी के 29-30 मई को UP-बिहार दौरे के मद्देनजर राज्य का स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। निर्देश दिया गया है कि PM के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की काेराेना जांच होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *