विक्की फैक्ट्री आबकारी उड़नदस्ते की टीम उलझी आबकारी अधिकारी से, ठेकेदार ने थाने में की शिकायत
ग्वालियर. विक्की फैक्ट्री चौराहा स्थित अंग्रेजी शराब के वेयरहाउस से 92 पेटी (विस्की और बीयर) ले जा रहे लोडिंग वाहन को जिला आबकारी विभाग के अमले द्वारा रास्ते में पकड़ लिये जाने पर मंगलवार की रात को पुलिस और आबकारी के उड़नदस्ते के बीच नौंकझौंक हो गयी। लोडिंग शराब में भरकर दतिया के पंडोखर की दुकान के लिये ले जाई जा रही थी।
क्या है पूरा मामला
इसके परमिट की वैधता को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी। परमिट की समय सीमा समाप्त होने के बाद निकल रहे इस वाहन को आबकारी कन्ट्रोल रूम प्रभारी मनीष द्विवेदी के नेतृत्व में आबकारी अमले ने पकड़ा और अपने साथ ले आये। इसकी मिलते ही वेयर हाउस प्रभारी हेमंत भारद्वाज तुरंत ही मोके पर पहुंचे और बोले कि परमिट पर ही गोदाम से माल भरकर लोडिंग वाहन निकला है। बीच रास्ते से लोडिंग को पकड़ना इरादतन कार्यवाही क्यों की जा रही हैं। कन्ट्रोल रूप प्रभारी ने उनसे कहा कि परमिट का समय समाप्त होने के बाद परिवहन करना नियमों के विरूद्ध है, इसलिये इसे पकड़ा है। बातों ही बातों में आबकारी अधिकारियों के बीच आपस में बहस शुरू हुई। दोनों में नोंकझौंक होने लगी।
शराब की लोडिंग को लेकर सड़क पर काफी देर तक खूब हंगामा होता रहा और भीड़ जमा हो गयी। बाद में जिला आबकारी का दस्ता लोडिंग वाहन को कंट्रोल रूम में ले गया। जहां पर वाहन चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अजमानती प्रकरण दर्ज कर लिया गया।
इरादतन कार्यवाही कर रहा आबकारी उड़नदस्ता
इस मामले में पंडोखर के लायसेंसी ठेकेदार की ओर से झांसी रोड़ थाना में आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि परमिट पर गोदाम से शराब भरकर ले जा रही लोडिंग गाड़ी को सिंडीकेट के कहने पर इरादतन जिला आबकारी दस्ता द्वारा पकड़ा गया है। लोडिंग गाड़ी का दो बार टायर बर्स्ट हो गया। इसलिये गाड़ी थोड़ी लेट हुई थी और फिर भी समय अवधि के भीतर ही गाड़ी निकल रही थी। शाम 6 बजे सिथौली रोड पर रामसिया आश्रम के पास गाड़ी पकड़ी गयी। जबकि परमिट का समय 7.45 बजे तक का था।

