Latestअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

वाटर हार्वेस्टिंग प्रक्रिया का सरलीकरण कर आमजनों को दें सुविधा: निगमायुक्त श्री वर्मा

ग्वालियर वर्षा जल के संरक्षण के लिए आमजनों को रैन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु प्रोत्साहित करें और हम आमजनों को सुविधा देने वाले बनें तथा वाटर हार्वेस्टिंग की प्रक्रिया का सरलीकरण किया जाये, जिससे अधिक से अधिक नागरिक वाटर हार्वेस्टिंग कराने के लिए स्वयं आगे आयें। बाल भवन में आयोजित जल शक्ति मिशन की बैठक में निगमायुक्त ने रैन वाटर हार्वेस्टिंग के बिंदु पर चर्चा करते हुए शहर के शासकीय व निजी भवनों की वाटर हार्वेस्टिंग की जानकारी ली तथा नोडल अधिकारी भवन शाखा को निर्देश दिये कि वाटर हार्वेस्टिंग को लेकर नया सर्वे करायें और उसकी रिपोर्ट दें। जिससे विस्तृत योजना बनाकर अधिक से अधिक भवनों पर वाटर हार्वेस्टिंग कराई जा सके।
बैठक में निगमायुक्त ने शहर की वाटर बाडी एवं बाबडियों की जानकारी ली तथा बाबडियों की डीसिल्टिंग कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही ऐसे नान आपरेटिव ट्यूबवेलों की जानकारी देने के निर्देश दिये। निगमायुक्त ने कहा कि वाटर हार्वेस्टिंग का पानी बंद ट्यबवेलों एवं बाबडियो में उतारा जाये तथा इस प्रकार से योजना बनायें कि घरों के वाटर हार्वेस्टिंग का पानी बाबडियों तक पहुंचाया जाये।

इसके साथ ही बैठक में पौधा रोपड को लेकर भी चर्चा की गई तथा नोडल अधिकारी पार्क को भी निर्देश दिये गए कि आगामी वारिश के सीजन के लिए पौधा रोपण के लिए विस्तृत योजना बनायें। इसके साथ ही मुख्य सडकों के दोनो ओर परमोलेटेड ब्लाक बनायें तथ इन ब्लाक में घास लगाई जाये। जिससे रोड के किनारे भी हरियाली रहे। बैठक में अन्य कई बिंदुओ पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
बैठक में अपर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, मुकुल गुप्ता, अधीक्षण यंत्री पारा, सिटी प्लानर पवन सिंघल, कार्यपालन यंत्री आरके शुक्ला, जागेश श्रीवास्तव, सहायक सिटी प्लानर सतेन्द्र यादव, नोडल अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव एवं नोडल अधिकारी पार्क मुकेश बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş