LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

वर्षा का कहर-मेहगांव में बिजली गिरने से 4 दोस्त झुलसे, एक की मौत, छत गिरने से दादी-पोती की गयी जान

भिण्ड़. वर्षा का कहर शुरू हो चुका है। वर्षा के साथ बिजली गिरने से मेहगांव में जहां एक बालक की मौत हो गयी। वहीं उसके 3 साथी बुरी तरह से झुलस गये। इधर भिण्ड के देहात क्षेत्र मढ़ैयन गांव में आंधी, पानी की वजह से एक मकान की छत गिर गयी। इसे दादी, पोती की मौत हो गयी। वहीं एक बालक सहित महिला छत गिरने से चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल है। घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव में पेड़ उखड़ कर गिरे

भिंड के देहात थाना क्षेत्र के मढ़ैयन गांव में आए आंधी बारिश से चक्रवात में एक सैकंडा पेड़ उखड़कर गिर गए। वहीं बिजली के तार व खंबे टूट गए। लोगों के घरों में लगे टीनशेड भी उड़ गए। शाम के समय होने वाली प्राकृतिक हलचल ने पूरे गांव का माहाैल दहशत में बना दिया।

चार दोस्तों पर बिजली गिरी, एक की मौत, 3 झुलसे

भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र में कहर बनकर बिजली चार दोस्तों पर गिरी। इस प्राकृतिक घटना में तीन दोस्त गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं एक की मौत हो गई। मेहगांव थाना प्रभारी गोपाल सिंह सिकरवार के मुताबिक गोहद क्षेत्र के रहने वाले अनिल बरैठा (18 साल) अपने तीन दाेस्तों के साथ मदनपुरा के हार में आए थे। वे जामुन के पेड़ पर जामुन फल तोड़ने के लिए चढ़े थे। इसी समय तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ कहर बनकर बिजली गिरी। इसी आकाशीय बिजली गिरने से जामुन के पेड़ पर चढ़े अनिल बरैठा के साथ उसके दोस्त 20 वर्षीय कुनाल राठौर, 18 वर्षीय गोलू राठौर, 18 वर्षीय विकास राठौर चपेट में आ गए। इस घटना में अनिल की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य दोस्त गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों युवकों को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *