लोकायुक्त ब्रेकिंग : डाक्टर को रिश्वत लेते दबोचा
ग्वालियर। लोकायुक्त पुलिस ने अभी सायं ग्वालियर में भिंड जिला चिकित्सालय के सर्जीकल विशेषज्ञ डॉ. जीआर शाक्य को 3 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते हुये दबोचा है। उन्होंने यह राशि फरियादी मुन्नालाल कुशवाह से जैसे ही प्राप्त की तभी लोकायुक्त टीम ने उनको अशोक कालोनी मुरार में दबोच लिया।
चूकि मुन्नालाल कुशवाह का गोहद न्यायालय में एक प्रकरण चल रहा है उसमें चिकित्सक डॉ. शाक्य की गबाही थी। गबाही बदलने उन्होंने 5 हजार मांगे थे जिसमें से पहले वह 2 हजार रूपये ले चुके थे। आज जैसे ही उन्होंने 3 हजार रूपये लिए वैसे ही लोकायुक्त की टीम ने उन्हें दबोच लिया। लोकायुक्त टीम में DSP प्रद्युम्र पाराशर, TI रानीलता नामदेव, राघवेन्द्र रिशीश्वर, भरत किरार, सहित हेमंत कुमार शर्मा, जसवंत शर्मा, प्रमोद तोमर, राज कौर आदि शामिल थे। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि देर रात तक कार्रवाई जारी है।

