लॉकडाउन में पड़ोसियों में जमकर चले लाठी और डण्डे, सड़क पर पटक पर पीटा
ग्वालियर. कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन है और इसके बाद भी रंजिश के चलते पिता-पुत्र को पड़ोसियों ने लाठी-डण्डों से जमकर पिटाई की। दोनों संघर्ष करते रहे। बचने के लिये भागते रहे, लेकिन हमलावर लाठी बरसाते रहें और दोनों सिर से लेकर पैर तक चोट लगने पर घायल हुए हैं। घटना महाराजपुरा के चकरामपुरा की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायलों ने बुधवार की शाम एसपी ग्वालियर से भी मुलाकात कर धारायें बढ़ाने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
महाराजपुरा के चकरामपुरा निवासी जमीलखान पुत्र गफूर खान बिल्डिंग मटेरियल की ठेकेदारी का काम करते हैं। उनके साथ ही उनके साले का बेटा मुबारक खान भी काम करता है। उसकी रंजिश पड़ोस में रहने वाले लतीफ खान से है। पड़ोसी लतीफ को मुबारक का जमील के घर आना जाना पसंद नहीं है। इसका कई बार विरोध जता चुका है। इस पर दोनों के बीच कई बार बहस भी हो चुकी है। बुधवार को मुबारक किसी काम से आया था। जब इसका पता लतीफ खान को चलाए तो वह अपने परिजन शरीफ खानए अलीम खानए असलमए बब्बू खान के साथ उनके घर पहुंचा। यहां उन्हें मुबारक और जमील खान मिले। हमलावरों ने लाठी डंडों से मारपीट कर फरसे से हमला कर दिया। मुबारक तो किसी तरह बच गयाए लेकिन जमील उनके बीच में फंस गया। पिता को पिटता देखकर जमील का बेटा सुनील खान बचाने आयाए तो हमलावरों ने उसे भी घेर लिया। दोनों को सड़क पर लेटाकर पीटा है। करीब 10 मिनट तक डंडे बरसाते रहे।
घटनास्थल से हमलावर हुए फरार
घटना का मालूम चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को आता देखकर हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने घायलोंको उपचार के लिये भेजकर आरोपियों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रशांत यादव का कहना है कि पड़ोसियों के बीच मारपीट की घटना हुई है। मामला भी दर्ज कर लिया गया है और जल्द आरोपी भी पकड़े जायेंगे।

