लूट के आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 10 दिन पूर्व सेंट्रल बैंक के सामने हत्या कर लूटे थे 15 लाख रूपये

सतना. MP के सतना में हत्या और लाखों रूपयों की लूट करने वाले एक बदमाश को यूपी पुलिस ने एक एनकाउंटर में खात्मा कर दिया। उसकी गुरूवार की सुबह जौनपुर में पुलिस से मुठभेड हुई। एनकाउंटर में उसे गोली लग गयी। इस ऑपरेशन में जौनपुर पुलिस के साथ सतना पुलिस की भी एक स्पेशल टीम शामिल थी। सतना पुलिस की टीम पिछले कई दिनों से जौनपुर में ही डेरा डाले हुए थी। इस घटना के 3 आरोपियों को सतना में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उसकी पहचान आनंद सागर यादव पिता सूबेदार यादव के रूप में की है। वह उसरापुर पचवार पोस्ट दिलकापुर जौनपुर का रहने वाला थाि। आनंद यूपी की सुभाष यादव गैंग का गुर्गा था। आनंद ने सतना में सेंट्रल बैंक के सामने लूट के बाद शराब कंपनी के मुनीम की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
आनंद ने मुनीम की लोकेशन बदमाशों को दी थी
एनकाउंटर में ढेर हुआ बदमाश आनंद सागर यादव गत 6 मार्च को सतना में हुई शराब कम्पनी के मुनीम संजय सिंह की हत्या और 15 लाख रूपये की घटना में शामिल था। इस घटना को अंजाम देने में उसकी गैंग का लीडर सुभाष याद पिता घुरहू यादव निवासी बंबावन देवरिया थाना गड्डी केराकत जौनपुर भी उसके साथ सतना आया था। आनंद सागर ने इस काण्ड में शामिल स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर यूपी14 सीसी7730 की ड्रायविंग सीट संभाल रखी थी। लोट्स सिटी से शराब कम्पनी के मुनीम के निकलते ही उसने अपने बदमाशों को लोकेशन दी थी। फिर कार लेकर उस पॉइंट पर पहुंच गया था। जहां मर्डर और लूट के बाद उसके साथियों को पहुंचना था।
जेल में बनाया था लूट और मर्डर का प्लान
वारदात में सुभाष यादव गैंग के साथ जिलेदार यादव जेडी उर्फ छोटू यादव निवासी जेंडलपुर जौनपुर भी शामिल था। सुभाष के खिलाफ यूपी में 13 मुकदमे दर्ज है, जबकि जेडी के खिलाफ 8 प्रकरण दर्ज हैं। सतना में लूट और मर्डर की यह प्लानिंग जेडी ने सतना जेल में बंद रहने के दौरान दीपक पटेल निवासी रामपुर सतना के साथ मिलकर बनाई थी।मंगलवार को शराब कंपनी के मुनीम की हत्या और 15 लाख रुपए की लूट के मामले का खुलासा हो गया है। इस सनसनीखेज वारदात में यूपी के शूटर शामिल थे। खास बात ये है कि लूट की प्लानिंग सतना सेंट्रल जेल में बनी थी। यहां बंद एक अपराधी ने जेल से निकलने के बाद लोकल सपोर्ट जुटाया। फिर यूपी के अपने साथियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अभी पुलिस ने मुख्य आरोपियों की मदद करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
6 मार्च को सतना में शराब कंपनी के मुनीम की गोली मार कर हत्या के बाद बदमाश 22 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे। बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब मुनीम सेंट्रल बैंक के सामने कार से उतर रहा था। पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है। आरोपियों की तलाश में शहर की नाकेबंदी की गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर डेढ़ बजे 5 हथियारबंद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।

