लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा त्रिवेणी के साथ 55 पौधे रोपित
ग्वालियर 1960 में स्थापित प्रांत के सबसे पुराने सबसे बड़े क्लब लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर ने आज श्राद्ध पक्ष के चलते पितरों के तर्पण के अवसर पर गिरधर गौशाला ग्राम रतवाई में त्रिवेणी पौधों के साथ 55 पौधे रोपित किए गए। इसमे बरगद,पीपल,नीम,अमरूद आदि पौधे शामिल थे । त्रिवेणी पौधों के रोपण में पीपल बरगद और नीम के पेड़ दो-दो फीट की दूरी पर एक साथ लगाए गए संस्था मिशन 100 करोड़ के सहयोग से यह कार्यक्रम संपादित किया गया।
लायंस क्लब के वार्षिक मिशन 2100 पौधों के रोपण के चौथे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईपीडीजी लॉयन सुनील गोयल थे। लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर के अध्यक्ष लॉयन अनुपम तिवारी, सचिव लॉयन दीपक बत्रा, उपाध्यक्ष लॉयन राकेश अग्रवाल, लॉयन मनोज राजपाल, लायन जीतेंद्र जाजू संयोजक, लायन राहुल गोयल, लायन परमजीत सिंह खाम्बा, लॉयन सुरेंद्र शर्मा, लायन दीपेंद्र दुबे, लायन राजीव वैश्य, रोहित उपाध्याय उपस्थित थे।

