Mahakal Corridor Ujjain- 5 दिनों तक महाकाल की भक्ति में डूबेगी उज्जैन नगरी, देश ही नहीं वरन् विदेशों के श्रद्धालु भी होंगे शामिल
उज्जैन. Mahakal Corridor Ujjain महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में चल रहे मंदिर विस्तार कार्यो में पहले चरण के कार्यो को पूरा करने के संबंध में मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि पीएम नरेन्द्र मोदी 11 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे और इसके बाद महाकाल कॉरिडोर को आम जनता के लिये खोल दिया जायेगा। 302 करोड़ की लागत से तैयार हुए इस कॉरिडोर के प्रथम चरण के कार्य के उद्घाटन से पहले शहर में सीएम के निर्देशन में 5 दिवसीय धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होना है। इस आयोजन से शिवराज ने निरीक्षण के बाद पत्रकार वार्ता में किया।
विदेश के मेहमानों को बुलाने की तैयारी
लोकार्पण के पूर्व 5 दिवसीय धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के अतिथि कलाकार ही नहीं, विदेशों से भी श्रद्धालु भाग लेंगे और कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। वहीं महाशिवरात्रि पर्व की तरह शहर आकर्षक विद्युत अलंकरणों से जगमगायेगा। श्री के घाट को संजाया जायेगा और सभी धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रम होंगे। जिसके बाद मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक और पूर्व मंत्री पारस जैन समेत सामाजिक संगठनों और जिला प्रशासन की बैठक होगी। जिसमें यह कार्ययोजना तैयार की जायेगी।
इन कार्यो का होना है पहले चरण में लोकार्पण
मंदिर का कॉरिडोर पहले चरण में 302 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है । दूसरे चरण में कॉरिडोर,शिव अवतार वाटिका, महाकालेश्वर वाटिका,अर्थपथ क्षेत्र, रुद्र सागर समुद्र तट, पार्किंग, धर्मशाला, प्रवचन हॉल, फूड एरिया, नूतन और गणेश विद्यालय परिसर अन्य कार्य वर्ष 2023 तक मई-जून में पूर्ण किया जाना है। जिसमें मुख्य रूप से महाराजवाड़ा परिसर, रुद्र सागर का जीर्णोद्धार,छोटा रुद्रसागर तट विकास, रेलवे अंडरपास, रुद्र सागर पैदल पूल, महाकालेश्वर द्वारा,प्राचीन मार्गों का जीर्णोद्धार, बेगमबाग मार्ग का विकास, रुद्र सागर पश्चिमी सड़क का विकास, महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग, पर्यटन सूचना केंद्र, महाकाल थाना समेत कई अन्य कार्य मंदिर को 2.4 हेक्टेयर से बढ़ाकर 35 हेक्टेयर करने के लिए किए जाने हैं।

