‘‘लाड़ली बहना योजना’’ – 10 तारीख निकलने के बाद भी लाडली बहनें करती रहीं इतंजार नहीं आये पैसे
भोपाल. विधानसभा चुनाव से पूर्व शुरू की गयी तो ‘‘लाड़ली बहना योजना’’ की इस माह की किश्त अभी तक लाभार्थी महिलाओं के खातों में नहीं पहुंची है। तय तिथि निकलने जाने के बाद भी राशि न आने पर कांग्रेस ने सवाल खड़े हुए है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने इसे सरकार की वादाखिलाफी बताया है। वहीं, बीजेपी नेताओं का कहना है कि योजना के तहत हर माह किश्त समय पर दी जाती रही है। जल्द ही इसबार की राशि भी ट्रांसफर कर दी जायेगी।
जीतू पटवारी बोले
सबसे पहले जीतू पटवारी बोले पर लिखा लाडली बहना योजना की किश्त को लेकर पहले बड़े-बड़े होर्डिंग देखने को मिलते थे। लिखा रहता था कि लाडली बहनों 10 तारीख आ रही है। लेकिन इस बार 10 तारीख को लाडली बहनों के खाते में पैसे ही नहीं आये। क्या कर्ज में कमी हो गया क्या या सरकार की नीयत बदल गयी।वैसे भी एमपी बीजेपी विधानसभा में मुकर चुकी है कि ₹1250 की मासिक राशि को ₹3000 प्रतिमाह तक नहीं बढ़ाया जाएगा। डॉ मोहन यादव सत्ता ने विधानसभा में ही बताया कि अब तक 15,748 महिलाओं के नाम उनकी मृत्यु के बाद हटा दिए गए हैं।
वहीं 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली 3 लाख 19 हजार 991 महिलाओं के नाम पहले ही पोर्टल से गायब हो चुके हैं। मैं फिर मांग करता हूं लाभार्थियों की आयु सीमा 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करें, नए नाम जोड़ें और 60 वर्ष की सीमा को अब 65 वर्ष करें। वोट के लिए झूठ बोलने वाली बीजेपी ने लाडलियों को धोखा दे रही है। तुरंत वादा निभाए, ₹3000 प्रतिमाह भुगतान करवाए।
मंत्री बोलीं- पैसे खातों में हर महीने हो रहे ट्रांसफर
पटवारी के बयान को लेकर भास्कर ने महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से लाड़ली बहना योजना की किश्त न आने को लेकर पूछा तो उन्होंनें कहा- ”लाडली बहना योजना की राशि हर महीने जा रही है। सभी के खातों में लाड़ली बहना की राशि डाली जाएगी। कोई किश्त नहीं रूकेगी।”

