राहुल गांधी बोले-चीन हमारी सीमा में घुसकर बैठा क्योंकि, सत्तापक्ष ने जताई घोर आपत्ति
नई दिल्ली. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में शामिल हुए। उन्होंने मेक-इन-इंडिया पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि चीन हमारी सीमा में घुस बैठा क्योंकि मेक-इन-इंडिया फेल हुआ है। उनके आरोपों पर संसदीय कार्यमंत्री किरने रिजिजू ने आपत्ति जताई। राहुल गांधी ने चीन के भारतीय जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम ने इसे खारिज किया लेकिन सेना ने कहा है कि 4 हजार स्क्वायर किमी जमीन पर चीन काबिज है। इस पर आपत्ति जताते हुए सत्ता पक्ष के सांसदों ने कहा है कि यह गंभीर विषय है। आप ऐसा मत बोलिये, यह देश के लिये ठीक नहीं है। आपको सीरियस होना पड़ेगा।
मेक-इन-इंडिया फेल, चीन घुस बैठा है
स्पीकर ने राहुल गांधी से अपनी बातों के पक्ष में तथ्य पटल पर रखने के लिये कहा है कि राहुल गांधी ने चीफ आर्मी स्टाफ के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि चीन हमारे देश की जमीन पर काबिज है। यह फैक्ट है। फैक्ट यह है कि वॉर इंडस्ट्रियल सिस्टम पर निर्भर है। इसमें वह हमसे आगे है और यही कारण है कि चीन हमारे यहां घुस कर बैठा है क्योंकि मेक इन इंडिया फेल रहा है।
जब कम्प्यूटर आया था तब लोग हंसते थे
उन्होंने कहा है कि दुनिया पूरी तरह से बदल रही है। हम पेट्रोलियम से बैटरी और परमाणु ऊर्जा की ओर बढ़ रहे है। हर चीज बदल रही है। लास्ट टाइम जब क्रांति हुई थी। भारत सरकार ने कम्प्यूटर क्रांति को देख लिया था। फोकस कर दिया था। आज उसका नतीजा दिख रहा है। लोग हंसते थे जब कम्प्यूटर आया था। मैं वाजपेई जी का सम्मान करता हूं लेकिन वह भी इसके विरोध में बोलते थे। संसद के बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई है। सोमवार को राहुल गांधी के बाद मंगलवार का पीएम नरेन्द्र मोदी लोकसभा में जवाब देंगे। बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही का सोमवार को हंगामेदार आगाज हुआ है।

