News

रतनगढ़ माता मंदिर पर लक्की मेले का शुभारंभ, प्रशासन मुस्तैद

दतिया-आस्था और श्रद्धा के महासंगम रतनगढ़ माता मंदिर के ऐतिहासिक लक्की मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के प्रशासन पूर्णतः अलर्ट मोड में है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र मेला क्षेत्र को 40 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां अधिकारी एवं कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं।मेले में आने वाले श्रद्धालु आसानी से माता रतनगढ़ देवी और कुँवर बाबा के दर्शन कर सकें, इसके लिए मार्गों का सुव्यवस्थित निर्धारण किया गया है। वाहनों की पार्किंग, पेयजल, चिकित्सा सहायता, नियंत्रण कक्ष एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को साफ-सफाई, भीड़ प्रबंधन एवं आपातकालीन सेवाओं पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।प्रशासन का लक्ष्य है कि यह पारंपरिक मेला श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित, सुचारू और सुखद अनुभव का प्रतीक बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *