मुस्लिम समाज की शिकायत पर सरकारी जमीन बना मदरसा गिराना शुरू
पन्ना. नगर वार्ड नम्बर 26 पुराना पन्ना बीड़ी कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को गिराया जा रहा है। मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने की शिकायतों और सांसद विष्णुदत्त शर्मा की प्रतिक्रिया के बाद तहसीलदार ने कार्यवाही की है। तहसीलदार ने 2 दिन के अन्दर मदरसा गिराने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद मदरसा संचालक ने शुक्रवार को स्वयं ही मदरसा गिराने का काम शुरू करवा दिया है। इस काम में लगभग एक दज्रन लोग लगे हुए है।
अवैध गतिविधियों का आरोप है मदरसे मेें
मदरसा सदस्यों ने बताया है कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने मदरसे में अवैध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उनकी मांग है कि प्रशासन को मदरसे की गतिविधियों की जांच करनी चाहिये। शिकायत की सच्चाई सामने आ सके और साथ ही शिकायतकर्त्ताओं की गतिविधियों की भी जांच होनी चाहिये।
20 साल से संचालित हो रहा है मदरसा
मदरसा के सदस्य जाकिर अली और मोहम्मद नसीम ने बताया कि यह मदरसा पिछले 20 सालों से संचालित हो रहा था। पहले यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अधीन था और मदरसा पंचायत की इजाजत से बनाया गया था। अब यह क्षेत्र नगर पालिका के अधीन आ गया है।

