महिला के गले से चैन लूटने वाले लुटेरा चैन सहित गिरफ्तार
ग्वालियर। थाना गोले का मन्दिर क्षेत्रांर्तगत सूर्य नमस्कार तिराहा के पास महिला से सोने की चैन लूटने वाले लुटेरों का एक साथी बमरौली चौकी के पास इकतरा रोड, आगरा में देखा गया है। एएसपी-पूर्व/अपराध राजेश दण्डोतिया को थाना गोले का मन्दिर पुलिस की टीम बनाकर लुटेरे को गिरफ्तार किये कहा गया।
क्या है पूरा मामला
थाना गोले का मन्दिर पुलिस की टीम को बमरौली चौकी के पास इकतरा रोड, आगरा भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पुलिस द्वारा पकड़े गये संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसनेे बताया कि 30 जुलाई को उसने अपने साथी के साथ मिलकर सूर्य नमस्कार तिराहा के पास मोटर सायकिल से पीछे से आकर एक महिला के गले से सोने की चैन छीनकर भाग गये थे। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर लूटी गई सोने की चैन को बरामद कर लिया गया है। लूट की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल के संबंध में पूछने पर आरोपी ने बताया कि मोटर सायकिल उसके साथी के पास है। जिसकी पुलिस द्वारा तलाष की गई लेकिन वह नहीं मिला। फरार लुटेरे की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पकड़े गये लुटेरे से शहर में हुई लूट की अन्य बारदातों के संबंध मेें विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि 30 जुलाई की षाम फरियादिया अन्नू सिंह निवासी नारकेाटिक्स कॉलोनी मुरार पैदल सूर्य नमस्कार तिराहा के पास जा रही थी तभी 2 अज्ञात मोटर सायकिल सवार लड़कों ने पीछे से आकर झपट्टा मारकर गले से सोने की चैन छीनकर भाग गये थे।

